सामूहिक पहल के साथ एक साक्षात्कार में सुदेष्णा सिन्हा ने एक शिक्षिका, नागरिक समाज संगठन की लीडर और फ़ैसिलिटेटर के तौर पर काम करने का अपना लम्बा अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि क्षमता वर्धन के क्षेत्र में दूसरों की मदद करने के लिए किसी संगठन में किन गुणों का होना ज़रूरी होता है।